क्या बात है...
किताबों के पन्ने पलट कर सोचता हूँ,
यूँ जिंदगी पलट जाये तो क्या बात है...
तमन्ना जो पूरी हों ख्वाबों में,
हकीकत बन मुखातिब हो तो क्या बात है...
मतलब में तो जहान ढूंढ़ता है मुझे,
बिन मतलब कोई आवाज़ लगाये तो क्या बात है...
कतल कर के तो सब ले जायें जान मेरी,
कोई दिल से धडकनें चुराले तो क्या बात है...
शरीफों की शराफत में जो बात ना हो,
दो जाम छलकाकर कोई कह जाये तो क्या बात है...
सांसें चलने तक तो नहीं रुलाऊंगा किसी को,
कोई मेरी लाश पर भी मुस्कुरा जाये तो क्या बात है...
-- Rohitash Varshney , edited by me

wow....lovely :)
ReplyDeleteCredit goes to Mr.Varshney !!! humne to bas touch up deye hain....
ReplyDeleteMaa kasam rula hi daala... Baba ji.. humein bhi sharan mein lelo...... Khokhar saab... kamaal karte ho miyaan tum toh
ReplyDeleteAre Jain sahaab.. tum to emo ho gaye be !! :)
ReplyDelete