Posts

Showing posts from November, 2014

नाम...

नज़्म उलझी हुई है सीने में, मिसरे अटके हुए हैं होठों पर... उड़ते फिरते हैं तितलियों की तरह, लफ्ज़ कागज़ पे बैठते ही नहीं... कब से बैठा हूँ मैं जानम, सादे कागज़ पे लिखके नाम तेरा... बस तेरा नाम ही मुकम्मल है, इस से बेहतर भी नज़्म क्या होगी...!

The Killing Joke...

Image
Joker: So, I see you received the free ticket I sent you. I'm glad. I did so want you to be here.You see, it doesn't matter if you catch me and send me back to the Asylum.Gordon's been driven mad. I've proved my point! I've demonstrated that even the sanest man alive can be driven to lunacy! All it takes is one bad day.That's how far the world is from where I am. Just one bad day. You had a bad day once. Am I right? I know I am. You had a bad day, and everything changed! Why else would you dress up as a flying rat? You had a bad day, and it drove you as crazy as everybody else! Only you won't admit it! You have to keep pretending that life makes sense. That there's some point to all this struggling. GOD you make me want to puke! I mean what is it with you? What made you what you are? Girlfriend killed by the mob, maybe? Brother carved up by some mugger? Something like that I bet...something like that... ...something like that...happened ...

Ashtray...

Image
जगह नहीं है और डायरी में, ये ऐशट्रे पूरी भर गयी है... भरी हुई है जले-बुझे अधकहे ख़यालों की राखो-बू से, ख़याल पूरी तरह से जो के जले नहीं थे... मसल दिया था-दबा दिया था, पर बुझे नहीं वो, कुछ उनके टुर्रे पड़े हुए हैं... बस एक-दो कश ही ले के कुछ मिसरे रह गए थे, कुछ ऐसी नज़्में जो तोड़ कर फेंक दी थीं उसमें, धुआँ न निकले... कुछ ऐसे अश-आर जो मेरे "ब्रैंड" के नहीं थे, वो एक ही कश में खांसकर, ऐशट्रे में -- घिस के बुझा दिए थे... इस ऐशट्रे में, ब्लेड से काटी रात की नब्ज़ से टपकते सियाह क़तरे भी बुझे हुए हैं... इस ऐशट्रे में, हैं तीलियाँ कुछ कटे हुए नामों, नंबरों की.. जलाई थी चंद नज़्में जिन से... धुआँ अभी तक दियासलाई से झड रहा है, उलट-पुलट के तमाम सफ़्हों में झाँकता हूँ, कहीं कोई तुर्रा नज़्म का बच गया हो तो उसका कश लगा लूं... तलब लगी है !!! ये ऐशट्रे पूरी भर गयी है...