Posts

Showing posts from May, 2025

पार

Image
पुल पार करने से पुल पार होता है नदी पार नहीं होती नदी पार नहीं होती नदी में धँसे बिना नदी में धँसे बिना पुल का अर्थ भी समझ में नहीं आता नदी में धँसे बिना पुल पार करने से पुल पार नहीं होता सिर्फ़ लोहा-लंगड़ पार होता है कुछ भी नहीं होता पार नदी में धँसे बिना न पुल पार होता है न नदी पार होती है। : नरेश सक्सेना