Posts

Showing posts from January, 2012

ना हम मुस्कुराते...

Image
ना हम मुस्कुराते, ना तुम सर झुकाते...  ना तुम नज़र उठाते, ना हम नज़र मिलते...  ज़िकर में तेरे हम यूँ ना कुछ कह जाते,  यूँही ना तेरे अक्स में इस तरह सिमट जाते...  मासूम से तेरे चेहरे में हम ना खो जाते,  अगर तुम हमसे यूँ नज़रें ना मिलाते...  यादों के सहारे तेरी रातें ना गुज़ारा करते,  महफ़िलों में बैठे यूँ तनहा ना रह जाते...  तेरे बारे में सोचकर हम यूँ ना अश्क बहाते, काश तुम उस दिन अपनी नज़रें ना उठाते...  अपने दिल को हमने तुम्हारा महलसरा बना लिया,  काश उसको एक मकबरा बना लेते...  दर्द ना होता इतना फिर शायद, वक़्त के साथ सारे ज़ख़्म सुख जाते... ना हम मुस्कुराते, ना तुम सर झुकाते...  ना तुम नज़र उठाते, ना हम नज़र मिलते...  -- Archit Jain ( Edited by me )

धुआं ही तो है ...

Image
अनंत से पहले, अंत के आगे ... धुआं ही तो है ... भोले का तांडव सम्ह्झाये, भभूत में ज्योत जलाये... सब धुआं ही तो है ... मोहब्बत की गरमाई से गहन, जुदाई की तपिश से तपन... धुआं ही तो है ... म्र्युतय को मुर्चित करे, अमृत को करे अमर... धुआं ही ओत है ... अंधकार को अँधा करे, प्रकाश को करे परे... धुआं ही तो है ... सूर्य की तेज किरणों से तपित, चन्द्रमा की चांदनी से रोशन... धुआं ही तो है ... अनंत से पहले, अंत के आगे ... धुआं ही तो है ... भोले का तांडव सम्ह्झाये, भभूत में ज्योत जलाये... सब धुआं ही तो है ... -= बम भोलेनाथ =-

The Memory Remains...

Image
A long bike ride for a concert !!! The same energy level from  starting to end of the trip with lil spikes in between for sure. I remember how i was " totally pumped " to see a meaningful metal band live. Listening to their mp3s so regularly that i wanted to know how their music would sound 'live.' I could stand in front of the stage and marvel at the band, realizing that they are actually 'human', not just some foreign voice that sings to me in my iPod. I was at the venue well before time coz have to collect my tickets (booked the tickets online). After getting the tickets, all i was thinking was hitting the bar to get 'completely tanked' to enjoy the experience. Everyone cheering... singing together... as if everyone was destined to be here... Perhaps i was alone, looking to network with other ppl who must be the same as me because they listen to the same music. Finally, ppl who live in the same world that i do. Maybe you came with friends who al...

अँधेरे

Image
मिटा सको तो मिटाओ बहुत अँधेरा है, चिराग बनके दिखाओ, बहुत अँधेरा है... बिचड़ गए वो हमसे कहीं ज़िन्दगी की राहों मे, अभी न शमा बुझाओ, बहुत अँधेरा है... ज़िन्दगी भी हमारी हथेली चूम गयी है, सांसें चलती हैं पर नब्ज, जरा थमी सी है... बिना कहे-सुने कुछ हमारी-तुम्हारी यूँ गए हो तुम, अभी भी दिल में कसक और आँखों में नमी सी है... पर समय ने जब भी अंधेरों से दोस्ती की है, जला के हमने अपना घर रौशनी की है... सुबूत हैं मेरे घर में धुंए के ये धब्बे, अभी-अभी यहाँ उजालों ने ख़ुदकुशी की है...