Posts

Showing posts from November, 2010

गुज़ारिश

Image
गमो के समुन्दर को जो पार करले , अपनी थोड़ी सी ख़ुशी हमारे नाम करले... बनानेवाले ने कही तो बनाया होगा किसीको , जो हमारी तकदीर अपने नाम करले ... हर गम उसका जो देदे हसकर अपना , बस जी भरके हमसे प्यार करले ... ना पूछे हमसे वजह उस प्यार की , बस प्यार के नाम से प्यार करले .... आँखें खोले हमारी ही बाँहों में वो , तस्वीर हमारी अपनी आँखों में भरले ... साथ निभाए हमारा आखिर तक , हमारी इतनी सी गुज़ारिश कुबूल करले ... गमो के समुन्दर को जो पार करले , अपनी थोड़ी सी ख़ुशी हमारे नाम करले... बनानेवाले ने कही तो बनाया होगा किसीको , जो हमारी तकदीर अपने नाम करले...

दर्द

Image
मेरा दर्द तुम ना समझ सके, मुझे सिर्फ इसका मलाल है ... जरा फिर समझकर जवाब दो, मेरी जिंदगी का सवाल है ... मैं दिल के जख्मों को देखकर कभी हस्ता हूँ तो कभी रोता हूँ , मुझे दुश्मनों से गिला नहीं मेरे दोस्तों की ये चाल है ... यहाँ आंसूं है मेरी लास्श पर वहा तेरी डोली पे है ख़ुशी , यहाँ जिंदगी का सवाल है वो जिंदगी का कमाल है ... ऐ ज़माने फैसला कर मेरा जरा पास आकर गोर कर , मैं गमो का जीता सुबूत हूँ वो ख़ुशी की जिन्दा मिसाल है ... तू है संगदिल तुझे क्या खबर दिल में गमो की चुभन है क्या ? कभी देख आके ओ बेवफा मेरे दिल का जो ये हाल है ... मेरा दर्द तुम ना समझ सके, मुझे सिर्फ इसका मलाल है ... जरा फिर समझकर जवाब दो, मेरी जिंदगी का सवाल है ...

यादें

Image
दिन में याद तुम्हे एक बार नहीं सोओ बार करते हैं , ये जानते हैं सिर्फ याद आएगी तुम्हारी फिर भी याद करते हैं ... दोनों आँखों में आंसू दिया करते हैं , हम रोज़ अपने सपने तेरे हे नाम लिया करते हैं ... जब भी पलकें झपके तुम्हारी समझ लेना की , हम तुम्हे याद किया करते हैं ... तुम तो इत्मीनान से सो जाते हो वहा , आँखों ही आँखों में रात तो हम गुजरा करते हैं ... कहते नहीं कुछ सामने तुम जब आते हो , बस जहन में तस्वीर तुम्हारी बनाया करते हैं ... हर सांस के साथ पैगाम जुड़ा यही है अब की , हम बस तुम्हे याद किया करते हैं ...