Update...

कुछ दिनों पहले उनसे मुलाकात हुई,
बस देखा ही था दूर से,
ना बात हुई ना चीत हुई,
निकाला हमने झट-पट मोबाइल,
क्यूंकि , facebook update तो बनता है...

दीदार हुए दो दिन बाद फिर उनके,
हंसी थोड़ी सी, मुस्कुराई भी थी,
भाईओं इसका ही इंतज़ार था,
दिल पर रख लिया बयां हाथ हमने तो,
सोचा एक, facebook update तो बनता है...

ख़ुशी में इसकी दारू चली,
एक बार नहीं, बार-बार लगातार चली,
हर weekend यही दौर था,
पि के यार-दोस्तों ने भी यही कहा,
भाई, facebook update तो बनता है...

होश में आये जब हम वापस,
उनके साथ कोई और भी था,
हाथों में उसके, उनका हाथ भी था,
दो गाली सुनाई मन्न ही मन्न हमने भी,
"भाक साला", facebook update तो बनता है...

इस बारी update पर मारा-मारी थी,
25 likes 50 commentओं की शुमारी थी,
आधे पूछ रहे थे क्या हुआ भाई ?
जिनको खबर थी उन्होंने हमारी ही मारी थी,
किसने बोला था, facebook update तो बनता है???

एक बार फिर दारू का दौर आया,
नाम तो पता था नहीं उनका,
चहरा ही बस प्यालों में नज़र आया,
घोंट के पि गए हम उसको भी सोडे के साथ,
इसी बात पे, facebook update तो बनता है...

--- Was trying something diff this time.. let me knw how was it !!! ;)

Comments

Popular posts from this blog

धुआं ही तो है ...

Absence...