गुज़ारिश

गमो के समुन्दर को जो पार करले ,
अपनी थोड़ी सी ख़ुशी हमारे नाम करले...
बनानेवाले ने कही तो बनाया होगा किसीको ,
जो हमारी तकदीर अपने नाम करले ...

हर गम उसका जो देदे हसकर अपना ,
बस जी भरके हमसे प्यार करले ...
ना पूछे हमसे वजह उस प्यार की ,
बस प्यार के नाम से प्यार करले ....


आँखें खोले हमारी ही बाँहों में वो ,
तस्वीर हमारी अपनी आँखों में भरले ...
साथ निभाए हमारा आखिर तक ,
हमारी इतनी सी गुज़ारिश कुबूल करले ...


गमो के समुन्दर को जो पार करले ,
अपनी थोड़ी सी ख़ुशी हमारे नाम करले...
बनानेवाले ने कही तो बनाया होगा किसीको ,
जो हमारी तकदीर अपने नाम करले...



Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

धुआं ही तो है ...

Absence...